Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीबीजापुर

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कई वारदातों में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है.

बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग किया जा रहा है. इस दौरान उसूर, नैमेड थाना क्षेत्रान्तर्गत कडेर और आवापल्ली के जंगलों में डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने 09 माओवादियों मिलिशिया को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे. पकड़े गए 09 माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, IED प्लांट करने, शासन विरोधी पम्पलेट, बैनर लगाने, हत्या, आगजनी जैसे घटना में शामिल है. सभी के विरुद्ध थाना उसूर और नैमेड में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  शादी के बीच खूनी बवाल, चाकू मारकर युवक की हtया, तीन नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles