Advertisment
छत्तीसगढ़

शादी के बीच खूनी बवाल, चाकू मारकर युवक की हtया, तीन नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में खुशियों से सजा शादी समारोह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। दो युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई से होते हुए सीधे खूनी टकराव तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।

खपरी गांव के शादी समारोह में जहां चारों ओर उत्सव की रौनक थी, वहीं अचानक दो पक्षों में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच तीन से चार युवक अचानक राम भजन यादव पर टूट पड़े और चाकू से लगातार वार करते रहे। गंभीर रूप से घायल राम भजन को परिजन तुरंत बिल्हा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में घटना के बाद मातम और तनाव दोनों माहौल बना हुआ है…उधर सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी दो मुख्य आरोपियों के साथ तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है और हत्या तथा बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  RBI का बड़ा फैसला, रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles