Advertisment
छत्तीसगढ़

बड़ी खुशखबरी! आईआईएम में 18 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम हुआ शुरू, फ्री में मिलेगा प्रशिक्षण, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने एंटरप्रेन्योरशिप एंड न्यू वेंचर क्रिएशन में एडवांस्ड सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के सहयोग से विकसित इस 18 महीने लंबे इनोवेटिव प्रोग्राम का उद्देश्य 30 शुरुआती चरण के उद्यमियों को सफल कारोबारी उद्यम कायम करने और इसे आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है।

इच्छुक उमीदवार इस प्रोग्राम के लिए 30 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के साथ साक्षात्कार 15 अगस्त 2024 को शुरू होंगे। आईआईएम रायपुर के डायरेक्टर प्रो. राम कुमार काकानी ने कहा, हमारा मानना है कि देश ने 2047 तक विकास की जो योजना बनाई है, उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उभरते उद्यमी महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 55 शिक्षक हुए सम्मानित, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

हमारी सरकार के इस लक्ष्य के अनुरूप काम करने के लिए आईआईएम रायपुर ने सिडबी के साथ मिलकर इस यूचरिस्टिक निशुल्क कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के पीछे यह सोच है कि अपना उद्यम कायम करने वाले नवीन उद्यमियों को इंडस्ट्री के स्थापित और दिग्गज लोगों से प्रेक्टिकल ट्रेनिंग और गाइडेंस मिलना चाहिए। इसलिए, हमारे संकाय सदस्यों ने बेहतर शिक्षण अनुभव सुनिश्चित करने के लिए इस व्यापक कार्यक्रम को तैयार किया।

ऑनलाइन और ऑफलाइन लर्निंग मॉड्यूल

उद्यमियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन लर्निंग मॉड्यूल के साथ शिक्षण का मिश्रित अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसमें केस स्टडी और अभ्यास का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, उद्योग के अनुभवी लोगों की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रो. सत्यसिबा दास प्रोग्राम डायरेक्टर हैं। प्रो. सरोज कुमार पाणि प्रोग्राम को-डायरेक्टर की भूमिका में कार्यक्रम का मार्गदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर के दो बार लड़कियों को आफर कर रहे फ्री अनलिमिटेड शराब, गृहमंत्री के निर्देश पर हुई FIR

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles