Advertisment
नई दिल्ली

प्रयागराज कुंभ: खड़गे ने भगदड़ में मरने वालों की संख्या के बारे में ऐसा क्या कहा कि मच गया हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

संसद के बजट सत्र के तीसरे तीन प्रयागराज कुंभ में हुई भगदड़ के मुद्दे पर ज़ोरदार हंगामा हुआ है. दोनों ही सदनों में विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की.

विपक्षी सांसदों ने प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में मरने वालों का ‘सही’ आंकड़ा जारी करने की मांग की. विपक्ष ने इस मुद्दे पर जमकर नारेबाज़ी भी की और सांकेतिक तौर पर सदन का बहिष्कार भी किया.

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा पर भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, “अपनी बात आरंभ करने से पहले मैं महाकुंभ में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने हज़ारों की संख्या में वहां पर अपनी जान दी है, कुंभ में.”

इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “ये मेरा अंदाज़ है. ये ग़लत है तो आप बताइए. अगर ये सच नहीं है तो आप बताइए, क्या सच है.”

खड़गे के बयान पर राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़ ने उनसे अपना बयान वापस लेने की अपील की

उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता ने हज़ारों की संख्या में आंकड़े दिया है. मैं उनसे अपील करता हूं कि इस सदन में जो भी कहा जाता है, उसका बहुत महत्व होता है. आपने कुछ ऐसा कहा है, उससे सभी स्तब्ध हैं. यहां से जो संदेश जाता है, भले ही उसका खंडन हो, वह पूरी दुनिया में जाता है.”

इसे भी पढ़ें:  EVM-VVPAT वेरिफिकेशन पर 5 घंटे सुनवाई, फैसला सुरक्षित

राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की और कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया. सदन से बाहर निकलकर कई विपक्षी सांसदों ने सरकार के पर सवाल खड़े किए.

विपक्षी सांसदों ने प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में कथित वीआईपी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं और आम लोगों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles