Advertisment
Accidentगरियाबंदछत्तीसगढ़

CRPF जवान को क्रॉस फायरिंग में लगी गोली:गले में अब भी धंसी है बुलेट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात सर्चिंग के दौरान क्रॉस फायरिंग के दौरान जवान को गोली लगी जो गले में अब भी फंसी हुई है। पूरा मामला छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर कांवर भौदी से लगे जंगल का है।

घायल जवान को CRPF की टीम गरियाबंद जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घायल जवान का नाम प्रकाश साई है। वह ओडिशा नुआपाड़ा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में है।

रुक-रुक कर फायरिंग हो रही

मिली जानकारी के मुताबिक कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभयारण्य में शिवनारायणपुर में जवान घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि उस इलाके में अब भी सर्चिंग जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में जवान को गोली लगने की खबर है। हालांकि पुलिस ने क्रॉस फायरिंग से गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लग गई है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लग गई है।

गंभीर हालत में जवान रायपुर रेफर

इसे भी पढ़ें:  मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

मेडिकल अफसर डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि जवान के गर्दन में बुलेट फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जवान की हालत गंभीर है।

गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लगी।
गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles