Advertisment
छत्तीसगढ़

लबालब भर गया बांगो बांध: खोले गए सभी गेट, हसदेव नदी किनारे के गांवों और कोरबा की निचली बस्तियों पर बाढ़ का खतरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित प्रदेश के सबसे लंबा बांध मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं। जिसके चलते अब निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हसदेव नदी में 49, 904 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, डैम के ओवरफ्लो होने के कारण और भी गेट खोले जायेंगे। खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बांध मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खुलने के बाद से प्रशासन ने निचली बस्तियों को खाली कराना शुरू किया।

वहीं बालोद जिले से तांदुला नदी पर बने एनीकट पुल से लापरवाही करने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे 10 से अधिक महिलाओं के साथ उफनते पुल को पार करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए बैरिकेड भी लगाया है जिसे लोग हटाकर तेज बहाव के बीच से आवागमन कर रहे हैं। वहीं इनकी छोटी सी चूक से बड़ा हादसा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  शादी के बीच खूनी बवाल, चाकू मारकर युवक की हtया, तीन नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles