Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

तहसीलदार बनाने का झांसा देकर 29 लाख की ठगी:दुर्ग में बंटी-बबली ने CGPSC में सिलेक्शन कराने बोला, फिर न पैसे दिए न नौकरी मिली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले में नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर पति पत्नी ने एक किसान से 29 लाख रुपए की ठगी की है। पति पत्नी ने नौकरी लगाने का झांसा देकर किसान को जाल में फंसाया। इसके बाद किस्तों में लाखों रुपए लिए। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोहलाई गांव निवासी नोखेलाल सिन्हा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह किसानी के साथ-साथ CGPSC की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने ठगी की है।

29 लाख 50 हजार रुपए ले लिए

इसे भी पढ़ें:  मेले की भीड़ में गई बच्चे की जान : सदमे में 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रही मां, 21 साल की लड़की हुई गायब

पीड़ित नोखेलाल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने CGPSC के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद 29 लाख 50 हजार रुपए लेकर चयन नहीं कराया। जब नोखेलाल का चयन नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए उनसे मांगे। इस पर उन्होंने देने से मना कर दिया।

9 साल पहले हुई थी जान पहचान

नोखेलाल ने बताया कि ये मामला साल 2014-15 का है। उसी दौरान उसकी रेखराज खेलवार से जान पहचान हुई थी। रेखराज अपनी पत्नी भारती खेलवार के साथ उसके घर आना जाना करते थे। दोनों पति पत्नी ने लोकसेवा आयोग में अच्छी जान पहचान होने का दावा किया।

इसे भी पढ़ें:  डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी: वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद और महिला सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिस मामले की कर रही जांच

उन्होंने कहा कि वो उसका चयन CGPSC से नायब तहसीलदार के पद पर करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उससे 35 लाख रुपए की डिमाडं की थी। बाद में 29.50 लाख रुपए उससे ले लिए। पैसे नहीं देने के पीड़ित ने बंटी बबली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles