Advertisment
Uncategorized

बाबा रामदेव ने खुद निकालकर पिया गधी का दूध, वीडियो वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार बाबा रामदेव का गधी का दूध पीने का वीडियो सशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो गधी का दूध निकालने के बाद पीते हुए दिखाई दे रहे हैं

वीडियो में बाबा रामदेव गधी का दूध पीते हुए और दूध पीने के फायदे बताते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि लोग ज्यादातर गाय या भैंस का दूध पीते हैं या कुछ लोग बकरी का दूध भी पीते हैं।

रामदेव प्रस्तावित और विचार बता रहे हैं वो सुनने में अजीब लग रहा है. वीडियो में योग गुरु को पहले गधे का दूध निकालते और बाद में उसे पीते हुए देखा जा सकता है। रामदेव ने कहा, “मैं अपने जीवन में पहली बार गधे का दूध निकाल रहा हूं। मैंने ऊंट, गाय, भेड़ और बकरियों से दूध निकाला है। यह दूध सुपर टॉनिक है और एक सुपर कॉस्मेटिक के रूप में काम करता है। उन्होंने कहा कि यह दूध स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लड़ेगा चुनाव! दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र

कहा, रानी क्लियोपेट्रा इससे नहाती थीं.

दूध पीने के बाद उन्होंने कहा कि यह “बहुत स्वादिष्ट” था और उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने गाय, बकरी, ऊंट और भेड़ का दूध पिया था, लेकिन गधे का दूध सच में अद्भुत था। योग गुरु ने गधे के दूध के लाभों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “क्लियोपेट्रा (मिस्र की रानी) गधे के दूध से नहाया करती थीं।

5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है

उन्होंने दावा किया कि दूध से एलर्जी वाले लोग सुरक्षित रूप से गधे का दूध पी सकते हैं। गाय के दूध के विपरीत, जो 65 रुपये प्रति लीटर बिकता है। गधी का दूध काफी महंगा है, कुछ रिपोर्टों का दावा है कि यह 5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles