Advertisment
अन्य खबरें

Air India की सर्विस पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर, शिवराज सिंह और सुप्रिया सुले का भी एयरलाइंस पर फूट चुका है गुस्सा

contact for Ad1
S G Travels

भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस एअर इंडिया के हालात ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। कंपनी के प्राइवेटाइजेशन और टाटा ग्रुप जैसे कारोबारी समूह के हाथ में मैनेजमेंट होने के बावजूद इससे जुड़ी शिकायतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से जुड़ा है। Air India की खराब सर्विस पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भड़क गए हैं।

डेविड वॉर्नर ने एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट लिखते हुए डेविड वॉर्नर का कहना है कि वह एअर इंडिया के एक ऐसे विमान में सवार हुआ जिसमें कोई पायलट ही नहीं था। उन्हें उड़ान भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. उनका कहना है कि आप ऐसे एयरक्राफ्ट में सवारियों को क्यों सवार करेंगे, जिसे उड़ाने के लिए आपके पास कोई पायलट ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ

हालांकि डेविड वार्नर के पोस्ट को लेकर एयरलाइंस का कहना है कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने की वजह से पायलट और क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट तक पहुंचने में देरी हुई। कई फ्लाइट्स को दूसरी जगह भेजा गया। लगभग सभी फ्लाइट्स के ऑपरेशन में देरी हुईछ इस मामले में तत्काल आगे की जानकारी नहीं मिली है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles