Advertisment
देश

BHU में मनुस्मृति जलाने का प्रयास : 13 बदमाश हुए अंदर, गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज, फरार छात्रों की हो रही तलाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मनुस्मृति जलाने का प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है. ये घटना बीते बुधवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के बीच मारपीट हुई. यह जब बीएचयू के ‘कला संकाय’ चौराहे पर मनुस्मृति को जलाने का प्रयास किया गया. इसके बाद, सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को रोका, जिससे विवाद बढ़ा और मारपीट हुई.

बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इस घटना की जानकारी लंका थाने को दी और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 छात्रों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा, 25 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार में आचमन लायक नहीं है गंगाजल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सनसनीखेज रिपोर्ट

मनुस्मृति जलाने वाले फरार छात्रों की तलाश

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार छात्रों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को तेज कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles