Advertisment
Uncategorized

जम्मू-कश्मीर में सेना ने बस खाई में गिरने से बचाई:ब्रेक फेल हुआ, लोग कूदने लगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल ​​​​​में NH-44 पर भारतीय सेना की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। यहां मंगलवार (2 जुलाई) को अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस का ब्रेक फेल हो गया। हाईवे के किनारे गहरी खाई थी। बस में 45 लोग सवार थे, जो अमरनाथ से पंजाब लौट रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने पर ड्राइवर को ब्रेक फेल होने का पता चला। बस काफी स्पीड में थी। ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया था, जिससे गाड़ी तेजी से खाई की तरफ बढ़ने लगी। इससे बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। जान बचाने के लिए यात्री चलती बस से कूदने लगे।

इसे भी पढ़ें:  एलन मस्क की मां बनकर X पर की दोस्ती, फिर रिटायर्ड कैप्टन से ठगे 72 लाख, FIR दर्ज

इसी दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने बस की स्पीड को कम करने की कोशिश की। उन्होंने बस के पहियों के नीचे पत्थर रख दिए। इससे बस रुक गई और खाई में गिरने से बच गई। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे की तस्वीरें…

सोशल मीडिया पर बस से छलांग लगाते हुए यात्रियों का वीडियो सामने आया है।
सोशल मीडिया पर बस से छलांग लगाते हुए यात्रियों का वीडियो सामने आया है।
बस के पीछे जवान भागते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने घायल यात्रियों को भी उठाया।
बस के पीछे जवान भागते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने घायल यात्रियों को भी उठाया।
घटना में जख्मी यात्रियों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षाबल के अधिकारी।
घटना में जख्मी यात्रियों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षाबल के अधिकारी।
बस से कूदने के कारण घायल हुए लोगों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
बस से कूदने के कारण घायल हुए लोगों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सेना के जवान बस के पीछे भागते हुए नजर आए। पुलिस ने बताया कि बस अमरनाथ से पंजाब के होशियारपुर जा रही थी। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles