Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर रेलवे पार्सल ऑफिस में गैरसुपुर्द सामानों की नीलामी:28 मई को कोई भी ले सकता है भाग

AC पार्ट्स, साइकिल समेत कई सामग्री शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रेलवे प्रशासन की तरफ से पार्सल आफिस में रखे हुए असंबद्ध और गैर सुपुर्द उपयोगी सामानों की खुली नीलामी 28 मई को सुबह 11 बजे से बिलासपुर स्टेशन के पार्सल ऑफिस में की जाएगी। नीलामी की जाने वाली सामानों में लिस्ट में एसी का इनर पोर्शन, साइकिल और पानी बॉटल समेत कई सामान शामिल हैं।

रेल प्रशासन के मुताबिक, इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस खुली नीलामी में भाग ले सकते हैं। दरअसल, रेलवे गैरसुपुर्द सामानों की समय-समय पर खुली नीलामी करता है। जिसमें भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति परिचय-पत्र (आईडी) के साथ 28 मई को सुबह 9.30 बजे बिलासपुर स्टेशन के पार्सल ऑफिस में पहुंच सकता है।

अप्रैल में ढाई लाख की नीलामी हो चुकी

इसे भी पढ़ें:  पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण शुरू : CM विष्णुदेव साय ने NCC कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

रेलवे के गैरसुपुर्द सामानों की नीलामी रेल प्रशासन द्वारा हर महीने की जाती है। अप्रैल महीने में ढाई लाख के सामानों की नीलामी की गई। नीलामी खुली होती है और इसमें कोई भी बोली बोल सकता है। नीलामी के लिए ऐसी पार्सल, सामग्री रखी जाती है, जिनकी किसी वजह से सुपुर्दगी नहीं हो पाती है। इसलिए रेल प्रशासन सामग्री में पेनाल्टी की रकम जोड़ कर सामग्री की नीलामी बोली निर्धारित करता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles