
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक और नक्सल हमला… IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के बासागुड़ा में हुए IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान मृदुल बर्मन और इशाक खान के रूप में हुई है।
दोनो CRPF के कोबरा बटालियन के जवान हैं। अधिकारियों ने बताया कि CRPF 229 बटालियन और कोबरा की ज्वाइंट टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए। अल सुबह दोनो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनो की सर्जरी की जा रही है।



