Advertisment
छत्तीसगढ़रायगढ़

और वह ‘सती’ हो गई : केंसर से पति की मौत के बाद घर से पत्नी लापता, कपड़े-चप्पल चिता के पास मिले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक महिला के सती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की केंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार किया गया, उसके चंद घंटों बाद से ही उसकी पत्नी लापता है। लापता महिला के कपड़े और चप्पल मिली है। ग्रामीणों ने देर रात चिता को एक बार फिर से तेजी से जलते देखने की बात भी कही है। इस सभी परिस्थियों को देखते हुए माना जा रहा है कि, पति की मौत से दुखी महिला ने उसकी चिता पर कूदकर आत्मदाह कर लिया होगा।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने मासूम को एक नहीं, दो बार रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

उल्लेखनीय है कि, ग्राम चिटका कानी निवासी जयदेव गुप्ता की रविवार को मौत हो गई। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया था। इस घटना के बाद से जयदेव गुप्ता की धर्मपत्नी गुलापी बाई लापता है। गांव के लोगों ने आस-पास पतासाजी की तो गुलापी बाई का कोई पता नहीं चला। इसी बीच गांव के बाहर शमशान घाट में जिस जगह पर जयदेव गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया था, वहां गुलापी बाई के कपड़े और चप्पल मिली है। यह वही कपड़े थे जिसे अपने पति की मौत के बाद गुलाबी बाई ने पहने थे।

ग्रामीणों ने रात में चिता को तेजी से जलते देखा

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस से निपटने की ये है तैयारी

उपरोक्त परिस्थितियों ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, पति की मौत से दुखी होकर गुलापी बाई ने चिता में कूदकर आत्मदाह कर लिया है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। परिजनों ने चक्रधर नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस और फारेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है। गांव के लोगों का कहना है कि देर शाम कुछ लोगों ने चिता को काफी तेज जलते हुए देखा था। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि गुलापी बाई ने पति की चिता में कूद कर जान दी है।

इसे भी पढ़ें:  होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles