Advertisment
छत्तीसगढ़

नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल जवान एयरलिफ्ट, गरियाबंद के जंगलों में एक नक्सली ढेर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी के जंगलों में सोमवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

संयुक्त ऑपरेशन के तहत शुरू हुई कार्रवाई

हालांकि इस घटना की आधिकारिक पृष्टि नही की गई है । ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह जंगल में तलाशी के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें:  6 साल की उम्र से कमरे में कैद लिसा ने 20 साल बाद दहलीज किया पार, लेकिन तब तक खो चुकी थी देखने की ताकत

जंगल में जारी है तलाशी अभियान

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। सर्चिंग अभियान के चलते मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

घायल जवान की हालत स्थिर

मुठभेड़ में घायल जवान को भाठीगढ़ स्टेडियम से हेलिकॉप्टर की मदद से फौरन बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस मुठभेड़ के बाद कुल्हाड़ी घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अभियान में लगी टीमें इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम्स भी बना रेफर सेंटर : 5 महीने में 615 मरीज आंबेडकर अस्पताल शिफ्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles