Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

कांग्रेस पार्षद के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 24 दुकानें जमींदोज, पूर्व मंत्री का धौंस दिखाकर किया था कब्जा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर अब जिला प्रशासन भी एक्शन मोड पर है. जिला प्रशासन ने धमधा ब्लॉक के ग्राम जोगी गुफा में कांग्रेस पार्षद की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई 24 दुकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है. इस कार्रवाई में तहसीलदार, पटवारी, जिला पंचायत, जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. वहीं स्थानीय थाना पुलिस बल की सुरक्षा में अवैध कब्जे को ढहाने की कार्रवाई की गई.

दुर्ग के ग्राम जोगी गुफा में आज सुबह ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्राम के सरपंच संतोष बंजारे द्वारा खसरा नम्बर 06 पर किये गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया. तहसीलदार के अनुसार जल संसाधन विभाग की भूमि खसरा नंबर 6, पश्चिम में 2941 वर्ग फीट और दक्षिण में 2601 वर्ग फीट पर सरपंच संतोष बंजारे ने जल संसाधन विभाग की अनुमति के बिना अवैध रूप से 24 दुकानों का निर्माण कर लिया था. सरपंच पर आरोप है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में सरपंच बंजारे ने साजा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे का धौंस दिखाते हुए अवैध रूप से इन दुकानों का निर्माण कराया था. लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में बनी थी अवैध दुकानों का मुद्दा बीते दिनों जिला पंचायत सामान्य सभा में उठा था.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ FIR

साजा विधायक ईश्वर साहू ने बैठक के दौरान इस पर सभी अधिकारियों से जवाब मांगा था. जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच में पाया कि उक्त भूमि जल संसाधन विभाग के अधीन है. जिसके बाद जमीन पर बनी दुकानों पर कार्रवाई के लिए न्यायाल से अनुमति लेकर आज कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद सरपंच ने जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू पर आरोप लगाया है कि जितेंद्र साहू ने इन दुकानों में 3 दुकानों की मांग की थी. उनके द्वारा इसका विरोध करने पर राजनीतिक दबाव बनाते हुए यह कार्रवाई की गई है. सरपंच ने दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन मंगाकर डेढ़ लाख रुपये की राशि भी जमा करा ली थी. इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस का बल भी मौजूद रहा.

इसे भी पढ़ें:  विचाराधीन कैदी की जेल में मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles