Advertisment
अन्य खबरें

अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत, सुबह गिरफ्तारी के बाद हुई थी 14 दिन की जेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उनके नाबालिग बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के 8 दिन गुजर जाने के बाद तेलंगाना पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार (13 दिसंबर) सुबह एक्टर अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। भगदड़ केस में पूछताछ के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को निचली अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, शाम होते-होते तेलंगाना हाईकोर्ट से एक्टर को जमानत मिल गई।

अब केस में आगे क्या होगा?
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर से अपना नाम हटाने की मांग की है। यह मामला भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही के कारण बड़े आयोजनों में सुरक्षा उपायों की जरूरत को उजागर करता है। दूसरी ओर, मामले में एक ट्विस्ट ये भी है कि मृतका के पति ने केस वापस लेने की बात कही है। उसने कहा कि भगदड़ मामले में एक्टर की कोई गलती नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में एक ही परिवार की तीन महिला लापता

भीड़ नियंत्रण के लिए नहीं थे पुख्ता इंतजाम
4 दिसंबर को संध्या थिएटर में बड़ी संख्या में प्रशंसक अल्लू अर्जुन और उनकी को-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को देखने पहुंचे थे। थिएटर मैनेजमेंट द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। अभिनेता के आने की पूर्व सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। भीड़ के दबाव से थिएटर के गेट गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

गैर-इरादतन हत्या के आरोपी हैं अल्लू 
अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 118(1) (चोट पहुंचाने के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया गया। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  दरिया दिल चायवाला : अपना पेट काटकर गरीब, जरुरतमंदों और अनाथों का पेट पाल रहे लाल बहादुर, टपरी पर समाजसेवियों और सेवादारों से भी नहीं लेते पैसे

अल्लू ने 25 लाख की मदद का ऐलान किया
थिएटर में भगदड़ के बाद अभिनेता ने गहरा दुख जताते हुए कहा था कि वह इस हादसे से “दिल टूटने” जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मृतक महिला के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। साथ ही घायल लड़के के इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया था। 7 दिसंबर को पुष्पा 2 की सक्सेस पार्टी में अल्लू ने कहा, “इस घटना को समझने और प्रतिक्रिया देने में मुझे कई घंटे लग गए। यह मेरे लिए मानसिक रूप से झकझोरने वाला था।”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles