Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा – रोज़गार

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ के 870 कैंडिडेट हुए भारतीय सेना में सिलेक्ट; 1 मई से शुरू होगी ट्रेनिंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय सेना में काम करने का सपना छत्तीसगढ़ के नौजवानों का पूरा हुआ है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर पुरुष भर्ती के परिणाम जारी कर दिए हैं । छत्तीसगढ़ से 870 कैंडिडेट्स को इसमें सफलता मिली है। यह भर्ती दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में आयोजित की गई थी।

सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में 5532 कैंडिडेट ने भाग लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए युवाओं का चयन हुआ है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अग्नि वीर क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट 1-2 दिनों के भीतर आ जाएंगे। फिलहाल तकनीकी कारणों से क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं। इंडियन आर्मी की अग्निवीर स्कीम के तहत सेना ज्वाइन करने वालों का सिलेक्शन इस साल डबल हो गया है। इससे पहले हुई भर्ती प्रक्रिया में 434 अभ्यर्थी चयनित हुए थे मगर इस बार 870 कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया गया है। यह सभी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हैं जो अब आने वाले दिनों में भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, बाहर खड़े वाहन भी जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles