Advertisment
छत्तीसगढ़

RKM पावर प्लांट में हादसा; 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित RKM पावर प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई।इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट को करीब 75 मीटर ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर ही लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई।

हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने घायलों को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  NIA करेगी साधराम हत्याकांड की जांच

दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी हरीश यादव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एएसपी ने बताया कि— “लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हैं। सभी मजदूर बॉयलर मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। पुलिस मौके पर है और स्थिति नियंत्रण में है।”

हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया।सुरक्षा कारणों से डभरा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी हॉस्पिटल के छत पर नर्स की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles