
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आबकारी विभाग ने नकली शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी, यानी 2000 बोतल नकली गोवा शराब को जप्त किया है।
इस मामले में मोतीलाल साहू और युवराज साहू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों लंबे समय से नकली शराब की तस्करी में संलिप्त थे और रायपुर में इसकी सप्लाई कर रहे थे।



