Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में दोस्तों के सामने युवक-युवती ने तोड़ा दम

देर रात निकले थे घूमने, एक्सीडेंट के बाद बुलेट डिवाइडर से टकराई, 40 मीटर घसीटाई बाइक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नवा रायपुर में शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक-युवती ने अपने ही दोस्तों के सामने तड़फ-तड़फकर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती बुलेट में सवार थे। पहले किसी अज्ञात गाड़ी से उनकी टक्कर हुई। फिर वे जाकर डिवाइडर से टकरा गए। जिससे दोनों का सिर फट गया।उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये पूरा हादसा नवा रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है। देर रात करीब सवा 1 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर चार दोस्त नवा रायपुर घूमने निकले थे। जिसमें एक बुलेट पर युवक-युवती सवार थे। तो वहीं दूसरी बाइक में उनके दो दोस्त थे। जब वे पी टी एस चौक माना के पास पहुंचे। तो टर्निंग पॉइंट पर पीछे से आ रही किसी अज्ञात गाड़ी ने बुलेट को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  CCPL FINAL 2024 में Raipur Rhinos बना चैंपियन, बिलासपुर बुल्स को 8 विकेट से हराया

बुलेट जाकर डिवाइडर में टकराई

जानकारी के मुताबिक, बुलेट को 22 साल का अमन तिवारी चला रहा था। वो कवर्धा का रहने वाला है, रायपुर में फोटो एडिटिंग का काम करता था। बाइक में पीछे उसकी दोस्त आडिजा पोद्दार(21) बैठी हुई थी। जब बुलेट को टक्कर लगी तो वो असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

40 मीटर घसीटने के निशान, दोनों उछलकर गिरे

बताया जा रहा है कि युवक-युवती भी बुलेट तेज रफ्तार में चला रहे थे। जब गाड़ी डिवाइडर से टकराई तो वो 40 मीटर सड़क में घसीटते हुए दूर फेंका गई। सड़क में पुलिस को घसीटने के निशान भी मिले है। एक्सीडेंट के बाद युवक-युवती बाइक से उछलकर सड़क के आर-पार जा गिरे। जिसमें आडिजा की लाश सड़क की एक तरफ तो अमन की लाश दूसरी तरफ मिली।

इसे भी पढ़ें:  दो ट्रकों में आमने-सामने हुई टक्कर, बीच में फंस गया एक चालक और लग गया लंबा जाम

हेलमेट के बावजूद सिर फटा

ये हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक-युवती का सड़क पर गिरते ही सिर बुरी तरह फट गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय युवक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। लेकिन तेज रफ्तार में हेलमेट भी युवक की जान नही बचा पाया।

CCTV फुटेज से होगा खुलासा

इस मामले में माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने कहा कि देर रात हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। एक्सीडेंट में युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे हादसे की असल वजह सामने आ पाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दो छात्राएं लापता : 25 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी दोनों, नहीं लौटी वापस घर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles