Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कूलर बंद करने गई महिला की करंट से मौत:बटन दबाते ही लगा झटका, जमीन पर गिरी तो दोबारा नहीं उठी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में कूलर के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कूलर बंद करने बटन दबा रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गया। पूरा मामला अकलतरा थाना के पोड़ीदलहा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

महिला गिरी को दोबारा उठी नहीं

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह शशि साहू (32) सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला बेहोश होकर गिरी, तो दोबारा नहीं उठी।

इसे भी पढ़ें:  गांजा तस्कर पर जशपुर पुलिस का एक्शन: मकान, कार, मोटरसाइकिलों समेत 50.64 लाख की संपत्ति फ्रीज

डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित किया

परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles