Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुर

रामनवमी पर सरकार ने घोषित की छुट्‌टी

CM विष्णुदेव साय ने लिया फैसला, बैंक और स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद; चैतीचांद के दिन भी सामान्य अवकाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज शनिवार यानी 16 मार्च को दोपहर बाद आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने छुट्टियों को लेकर आदेश जारी किया है। सरकार ने रामनवमी पर अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश को सभी जिला कलेक्टर को भेजा है। राज्य सरकार की अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडे के आदेश पर इसे सार्वजनिक किया गया है।

मंत्रालय से जारी हुए इस आदेश में रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चैतीचांद को लेकर भी सामान्य अवकाश 9 अप्रैल को घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ये फैसला लिया गया है। इस दिन बैंक, स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

बैंक एंपलॉयज एसोसिएशन की मांग

इसे भी पढ़ें:  कार दुर्घटना में युवक की मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, बैंक एंपलॉयज एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव देव साय को पत्र लिखकर रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। अब सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।

इससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में दोपहर 2:30 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्‌टी रही थी। ये घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की थी।

भगवान राम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता

वहीं सीएम साय कई मौकों पर कहते हुए दिखे हैं कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से काफी का गहरा नाता है। मुख्यमंत्री ने जब हाल ही में अपने सरकारी निवास में प्रवेश किया, तो मंच पर रामदरबार की बड़ी तस्वीर लगी थी। पहले सीएम ने भगवान श्रीराम की आरती की और इसके बाद सरकारी बंगले में गए।

इसे भी पढ़ें:  मौत बनकर आसमान से गिरी बिजली : एक जगह 25 बकरियों की मौत, दूसरे स्थान पर महिला की ली जान

मान्यता है कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम का ननिहाल है। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। अपने वनवास काल के दौरान उन्होंने दस साल छत्तीसगढ़ के जंगल में ही व्यतीत किए थे। सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं।

कब मनाई जाएगी रामनवमी

बता दें कि पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। प्रदेश में 11 अप्रैल को ईद उल फितर का त्योहार है। 21 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  जमीन बिक्री का झांसा देकर शिक्षकों से 14 लाख की ठगी, पटवारी ने ऐसे दिया इस ठगी को अंजाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles