Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्रामीण को कुचला, ग्रामीण की मौत

रायगढ़ में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पूरा मामला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तकरीबन 5 बजे सामारूमा निवासी पंचू यादव (60) साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच घरघोड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को सड़क पर ही रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी है। इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि शाम 5 बजे की घटना है। घटना के बाद से ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग की हालत बीते कई साल जर्जर है। 24 घंटे इस मार्ग पर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते ही रहते हैं। साथ ही भारी वाहनों की वजह से जाम के हालात रहते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  1.65 करोड़ रुपये के गबन की आरोपी सहायक बैंक प्रबंधक अंकिता पर कसा शिकंजा, ACB ने किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles