Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर- चांपा: डीजे की धुन पर फिल्मी गानों में थाने में खूब नाचे पुलिसकर्मी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर- चांपा। शिवरीनारायण थाना परिसर में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों के नाचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में डीजे चलाकर थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी नाचने दिख रहे हैं। वैसे तो आम आदमी घर में छठी कार्यक्रम करता है तब भी डीजे बजाने के लिए एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेने का नियम है। नियम का उल्लंघन करने पर यही पुलिस डीजे की जब्ती की कार्रवाई करती है मगर थाना परिसर में डीजे बजाने के लिए इनके द्वारा अनुमति नहीं ली गई थी और ड्यूटी के समय वर्दी में डीजे की धुन पर कई पुलिस कर्मी जमकर नाचे पर इनके विरूद्ध कार्रवाई कौन करे। वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में ही फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं। डीजे में तेज आवाज में सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई जैसे गीत बज रहे थे। डीजे की धुन पर रात में पुलिसकर्मी नाचते रहे और आसपास के लोग कान फोडू आवाज से परेशान होते रहे। डांस का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आकर डीआरजी के दो जवान घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles