Advertisment
छत्तीसगढ़अंबिकापुर

मंत्री के जेठ को पकड़ना पड़ा भारी : हेड कांस्टेबल का कर दिया गया ट्रांसफर, बस स्टैंड में शराब पीते पकड़ने का था दावा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। मंत्री के जेठ पर सख्ती दिखाना हेड कांस्टेबल देवनारायण यादव को महंगा पड़ गया है। उसका बस स्टैंड चौकी से गांधीनगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसे लेकर अब सियासत भी होने लगी है।

उल्लेखनीय है कि, मंगलवार को ही हरिभूमि डॉट कॉम ने मंत्री के जेठ संजू राजवाड़े की एक खबर प्रकाशित की थी। खबर के साथ एक वीडियो भी लगाया गया था, जिसमें संजू राजवाड़े यह कहते हुए साफ दिखाई और सुनाई दे रहे थे कि, वे मंत्री के जेठ हैं। बताया गया था कि, पुलिसवालों ने उन्हें बस स्टैंड के पास गाड़ी में बैठकर शराब पीते पकड़ा था। हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया था कि, संजू ने उसकी वर्दी को पड़कर नेम प्लेट नोचने का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़ें:  गणपति इस्पात के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटें

पुलिसवालों पर झाड़ने लगा रौब

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त की देर रात को बस स्टैंड में एक युवक के हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो कार के भीतर कुछ लोग शराब पीते मिले। खास बात यह रही कि, पुलिस ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन पर ही खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर युवक पुलिसवालों पर ही भड़कने लगा।

पुलिस वीडियो पर मौन

हालांकि इस वीडियो को लेकर सरगुजा पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। शराबी युवक को महिला बाल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रिश्ते में जेठ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, उसका नाम संजू राजवाड़े है।

इसे भी पढ़ें:  प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी सहकर्मी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles