Advertisment
छत्तीसगढ़

कार में आग लगी, जिंदा जला युवक:बेकाबू होकर पहले पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल; बालाघाट से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालाघाट में एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही कार में आग लग गई। एक युवक जिंदा जल गया। 4 लोग गंभीर घायल हैं।

हादसा दिनी-पुनी के मुरमाड़ी मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। रामपायली थाना पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आए पांच युवक कटंगी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मुरमाड़ी में उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

कार सवार चार लोग किसी तरह कार से बाहर निकल गए, लेकिन 24 साल का राकेश श्रीवास अंदर ही फंसा रह गया। सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने हादसे की सूचना रामपायली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव के अनुसार, मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में खिड़की का कांच तोड़कर मरीज ने की भागने की कोशिश

कार सवार सत्यप्रकाश पटले (27) और कृष्णा साहू (18) को गोंदिया रेफर किया गया है। श्लोक जोशी (29) और विक्रम खांडे (19) का इलाज बालाघाट जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles