Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार : बलौदाबाजार हिंसा को लेकर एक्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से ही बलौदाबाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी से पहले ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। सभी जिलों में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका फूंका।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर के राजीव गांधी चौक में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा पुतला फूंका। जहां पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में पुतला फूंका गया है। वहीं बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस भी अलर्ट मोड में है. जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 100 से भी अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत, तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

सुबह ही घर पर पहुंची पुलिस

उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर बलौदाबाजार पुलिस पहुंची थी। उनके निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी और पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इसी बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज उनके निवास पहुंचे थे और बंद कमरे में नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था।

बीजेपी के इशारे पर परेशान करने का लगाया आरोप

चौथी नोटिस के जवाब में उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, वह उनके पास आए और लेकर जाए। विधायक देवेंद्र यादव ने बीजेपी के इशारे पर पुलिस उन्हें बार-बार नोटिस देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होने आगे कहा कि, जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि, देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे।

इसे भी पढ़ें:  75 वर्षीय वृद्ध ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, दरवाजा बंद कर रात भर बैठा रहा शव के पास

तीन बार दे चुकी है पुलिस नोटिस 

बौलदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस देवेंद्र यादव को तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles