Advertisment
छत्तीसगढ़ के मौसम

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:7 जिलों में ऑरेंज,14 में यलो अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले दो दिनों तक 7 जिलों के लिए ऑरेंज तो 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज बलरामपुर, कोरबा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर जिले में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं कल रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, कोरबा,​​​​​ जशपुर,सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली और बलौदाबाजार ​​​​​​में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं जशपुर जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं की मौत गई है।

1 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में 814 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 7% ज्यादा है। 7 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं 4 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है

भिलाई में शुक्रवार को रिमझिम बारिश हुई।
इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार में आचमन लायक नहीं है गंगाजल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सनसनीखेज रिपोर्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles