Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण में महिला चेन स्नेचर गैंग:रायपुर में वारदात करने आजमगढ़ से पहुंची थी शातिर महिलाएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं की गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। ये गैंग महिला श्रद्धालुओं को टारगेट कर गले से सोने की चेन चोरी करते थे। इस वारदात को करने के लिए महिलाएं बाकायदा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से रायपुर पहुंची थी। पुलिस ने एक होटल में रेड मारकर 5 महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

राखी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस रेलवे स्टेशन के होटलों में रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि वेलकम होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो उनके बैग से 3 सोने की चेन बरामद हो गई। महिलाओं ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि ये चेन नवा रायपुर में चल रहे शिव महापुराण कथा से चोरी की गई है।

एक युवक के साथ 5 महिलाएं अरेस्ट हुई है।
एक युवक के साथ 5 महिलाएं अरेस्ट हुई है।

पुलिस को मिल रही थी लगातार शिकायत

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को स्कूल वाहन में बंद कर सो गया ड्राइवर, रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने जगाया, फिर कर दी जमकर धुनाई

गनौद/खरखराडीह गांव में चल रहे कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग जूट रहे थे। इस बीच कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थी। जिसकी पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थी। हालांकि पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असफल हुई। लेकिन रूटीन चेकिंग में इस वारदात से जुड़े आरोपियों को दबोच लिया।

ये शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं को टारगेट करती है।
ये शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं को टारगेट करती है।

चेन खींचने में एक्सपर्ट है महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, ये शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं को टारगेट करती है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बाहर निकल रही होती हैं। इस दौरान तंज जगहों पर खड़े होकर ये महिलाओं के गले में झप्पटा मारती है। फिर तेजी से चेन खींचकर फरार हो जाती है। कई बार यह अपने साथ मौजूद दूसरी महिलाओं को चेन थमा देते है। जिससे पकड़ा जाने से भी बचते है।

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट ने लिए कई बड़े निर्णय : पुलिस भर्ती में ST वर्ग को मिलेगी विशेष छूट, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा विकास

बताया जा रहा है कि इन महिलाओं का पैटर्न थोड़ा अलग था। ये महिलाएं चेन पहनी हुई महिला को चारों तरफ से घेर लेती थी। फिर बाहर निकलते समय धक्का मुक्की का माहौल बना कर ध्यान भटकाती थी। मौका मिलते ही गले से चेन पार कर देते थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles