Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

इंजेक्शन लगाते ही खून की उल्टी कर महिला ने तोड़ा:बिलासपुर में ‘झोलाछाप’ के इलाज से एक और मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में उपचार के दौरान महिला को खून की उल्टी होने लगी और फिर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ‘झोलाछाप’ के इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने थाने में शिकायत दी है।मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कलमीटार निवासी रेखा बिंझवार (35) पति लक्ष्मी बिंझवार दो-तीन दिन से सर्दी-बुखार से पीड़ित थी। इस पर पति लक्ष्मी ने उसे गुरुवार को गांव में ही क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर सत्यजीत गोलदार को दिखाने के लिए ले गया।

इंजेक्शन लगाने के बाद खून की उल्टी

रेखा के पति लक्ष्मी का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया। इसके बाद रेखा बदहवास सी हो गई। उसकी सांसें फूलने लगीं। कुछ देर में खून की उल्टियां होना शुरू हो गई। इस पर वह घबरा गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उपचार के दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल पर कड़ा एक्शन: 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 पर FIR की तैयारी

मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाता है क्लिनिक

बताया जा रहा है कि, कथित डॉक्टर सत्यजीत गोलदार मेडिकल स्टोर संचालित करता है। इसकी आड़ में उसने क्लिनिक खोल लिया है। वहां आसपास के गांव के लोगों का इलाज करता है। महिला की मौत की खबर मिलते ही वह क्लिनिक बंद कर भाग गया है।

पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसर और SDM ने दी है। मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत के कारण सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बारूद फैक्ट्री हादसा : दो माह पहले बजी थी शहनाई, वहां अब मातम चला गया चार बेटियां का इकलौता कमाने वाला पिता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles