Advertisment
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: जैवलिन थ्रो के फ़ाइनल में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जीता सिल्वर मेडल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और उन्हें दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। नीरज ने 6 अटेंप्ट में से सिर्फ एक में ही सही थ्रो कर पाए। बाकी के 5 थ्रो उनके फाउल रहे। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो अपने दूसरे प्रयास में किया था। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबसे ज्यादा दूर 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस फाइनल में भले ही नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड में लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी रोप-वे प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र आंदोलन, हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

आज फाइनल मुकाबले में नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ( 89.45 मीटर) किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके।

नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वर्ण मंदिर के बाहर चली गोली, सुखबीर बादल को मारने का प्रयास; आतंकी संगठन से जुड़ा है आरोपी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles