Advertisment
Uncategorized

देर शाम स्कूल से आने लगी अजीबोगरीब आवाजें, सुनकर घबरा गए लोग, ताला खोलते ही आंखों में आ गए आंसू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुजफ्फरनगर : स्कूल एक ऐसी जगह है, जहां बच्चे अपना भविष्य संवारने आते हैं. स्कूल में पढ़ाई के अलावा बच्चे दोस्त बनाते हैं, दूसरे बच्चों के साथ खेलकूद कर अपना मानसिक विकास करते हैं. स्कूल में बच्चों का ध्यान रखने का काम टीचर्स का होता है. उनके एक्शन पर ध्यान देना, बच्चों की जरुरत पूरी करना, ये सब टीचर्स का काम होता है. लेकिन कई बार लापरवाही में टीचर्स ही बच्चों को ऐसी यादें दे जाते हैं, जो लंबे समय तक मासूम के दिमाग पर असर दिखाती है. हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक स्कूल टीचर की ऐसी ही लापरवाही का खामियाजा छह साल के मासूम को भुगतना पड़ा.

एक स्कूल की टीचर ने छुट्टी के बाद घर जल्दी जाने के चक्कर में छह साल के मासूम को क्लास के अंदर ही बंद कर दिया. इसके बाद ताला लगाकर टीचर वहां से चली गई. बच्चा क्लास के अंदर अकेले रोता रहा. जब काफी देर बाद तक बच्चा अपने घर नहीं पहुंचा, तब उसके मां-बाप उसे तलाशते हुए स्कूल तक आए, जहां क्लास से उसकी रोने की आवाज आने लगी. इसके बाद खुलासा हुआ कि बच्चा क्लास के अंदर बंद था. गांववालों ने इस मामले का वीडियो बना लिया. बाद में इसपर एक्शन लेते हुए स्कूल टीचर को सस्पेंड कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  डोनाल्ड ट्रंप को एक और बड़ा झटका, सेना में ट्रांसजेंडर्स को बैन करने पर भड़का कोर्ट, पलट दिया फैसला

देर शाम तक बंद रहा बच्चा
ये घटना मुजफ्फरनगर के गुजरहेड़ी गांव की बताई जा रही है. गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की पहली कक्षा में पढ़ने वाला लक्की काफी देर तक घर नहीं पहुंचा था. घरवालों को लगा कि शायद वो रास्ते में कहीं खेल रहा होगा. जब देर शाम तक बच्चा नहीं आया तब मां बाप ने उसकी तलाश शुरू की. इस बीच कुछ ग्रामीणों को स्कूल से आवाजें सुनाई देने लगी. जब पास जाकर देखा तो पता चला कि ये किसी बच्चे की रोने की आवाज है. दरअसल, टीचर ने लक्की को क्लास के अंदर ही लॉक कर दिया था.

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ेगा! इस पार्टी ने राजनीति में आने का दिया ऑफर, सरदार भगत सिंह से की तुलना

बिठाई गई जांच कमिटी
गांव वालों ने इस मामले का वीडियो सबूत के तौर पर बना लिया. उन्होने क्लास का ताला तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला. लापरवाही के इस मामले को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले को लेकर जांच कमिटी बैठा दी है. मामले पर जब आरोपी टीचर से बातचीत की गई तो उसका कहना है कि उसने क्लास में बच्चे को बंद नहीं किया था. ये गांव वालों की चाल है. टीचर का आरोप है कि गांव वालों ने बच्चे को खिड़की के जरिये अंदर भेजा था और उसके बाद ये वीडियो बनाया है. फिलहाल जांच कमिटी मामले की पूरी तरह जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  मथुरा में इंडियन ऑयल रिफाइनरी में ब्लास्ट, धमाके से दहला इलाका, 12 लोग झुलसे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles