
दुर्ग. जिले के अमलेश्वर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पाटन क्षेत्र के जामगांव एम तर्रा मार्ग पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को ठोकर मार दी. इस हादसे में गंभीर अवस्था में घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं मां घायल हैं।
अब परिवार में अकेली बच गई मां
मृतक सुरेंद्र की मां को भी चोट आई है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के पिता की भी मौत जामगांव एम में सड़क हादसे में ही आज से 10 सान पहले हुई थी. सुरेंद्र अपने मां के साथ रहता था. अब इस हादसे के बाद इस परिवार में मां अकेली बच गई है.



