Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबा

कोरबा की कुसमुंडा खदान में घुसा बारिश का पानी:उत्पादन प्रभावित, अंदर मशीन और गाड़ियां फंसी, करोड़ों का नुकसान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले में भारी बारिश की वजह से SECL की कुसमुंडा माइंस में अंदर तक पानी का घुस गया है। इसके वजह से कोयला उत्पादन का काम प्रभावित हुआ है।

विस्तार के साथ कुसमुंडा मेगा माइंस से 55 लाख टन कोयला हर साल उत्पादन करने की योजना है। इसलिए बार-बार जमीन अधिग्रहण के अलावा यहां से जुड़ी हुई चुनौतियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

कुसमुंडा कोल माइंस के अंदर घुसा बारिश का पानी।
कुसमुंडा कोल माइंस के अंदर घुसा बारिश का पानी।

मिट्टी कटिंग से हो रही समस्या

इन सब के बीच यह परियोजना मुश्किल में फंसी हुई है। खबर के अनुसार 2 दिन से हो रही बारिश के कारण माइंस के भीतर पानी घुस गया है। जिससे कामकाज बाधित हो गया है। मिट्टी कटिंग में समस्या हो रही है।

खदान के अंदर फंसी गाड़ियां।
खदान के अंदर फंसी गाड़ियां।

खदान में बड़ी संख्या में मशीन मौजूद

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का ऑपरेशन, बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल

खदान क्षेत्र में बड़ी संख्या में मशीन मौजूद हैं। प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खदान में घुसे पानी की निकासी के साथ-साथ वहां पर फंसे हुए अपने वाहनों और संसाधनों को सुरक्षित रूप से निकाला जाए।

कुसमुंडा माइंस में कामकाज ठप।
कुसमुंडा माइंस में कामकाज ठप।

कामकाज ठप, करोड़ों का नुकसान

बताया जा रहा है कि बुधवार को ही कोयला खनन का कामकाज नहीं होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। जबकि ओवर बर्डन नहीं हटने से दूसरे कामकाज भी बाधित हो गए हैं। मौजूदा घटनाक्रम से अब तक के नुकसान और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्या कुछ किया जा रहा है इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

गेवरा-दीपका कोल फील्ड्स के आवासीय क्षेत्र में भी घुसा पानी।
गेवरा-दीपका कोल फील्ड्स के आवासीय क्षेत्र में भी घुसा पानी।

SECL कर्मचारियों के मकान में गुसा पानी

इसे भी पढ़ें:  निकाय चुनाव 2025: तैयार हो गया BJP का घोषणा पत्र, इन वादों के साथ पार्टी कल करेगी जारी

कोरबा जिले के गेवरा, दीपका कोल फील्ड्स के आवासीय क्षेत्र में भी पानी घुस गया है। मुख्य मार्ग से लेकर प्रगति नगर कॉलोनी पानी से तरबतर हो गई। SECL कर्मचारियों के मकान के भीतर तक पानी घुस गया। भाजपा पार्षद अरुनीश तिवारी ने क्षेत्र का जायजा लिया।

SECL के आवासीय क्षेत्र में घुसा पानी।
SECL के आवासीय क्षेत्र में घुसा पानी।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के निराकरण करने के नाम पर करोड़ों खर्च किए गए, लेकिन ईमानदारी नहीं दिखाई गई। वर्तमान में जो तस्वीर बनी हुई है, वह उसी का नतीजा है। इसलिए जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, पिता की मृत्यु होने पर बेटियों को नहीं मिलेगा संपत्ति पर हिस्सा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles