Advertisment
Uncategorized

हाथ में हथकड़ी लगाकर कैदी पहुंचा ताजमहल देखने, मामला कर देगा हैरान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी हाथ में हथकड़ी लगाकर एक कैदी को ताजमहल में ले जाते हुए दिख रहे है। ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि पुलिसकर्मी जो की हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी है। उसके साथ एक कैदी है जिसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई है।

 

पुलिस अधिकारी कैदी के साथ ताजमहल में जाते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये घटना वायरल हुई है तभी से इसकी लगातार चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस का एक सिपाही कैदी को हथकड़ी लगाए हुए साथ लेकर ताजमहल देखने के लिए पहुंचा है। जैसे ही ताजमहल देखने आए पर्यटकों ने ऐसा देखा इस घटना की उन्होंने वीडियो बनाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  कैप्टन अंशुमन की पत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर NCW सख्त

 

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि कैदी को हथकड़ी लगे होने के कारण ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया।

 

ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो पुराना है। उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कैदी के साथ दिख रहा व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का पुलिसकर्मी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और इस संबंध में जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार यह घटना मंगलवार की है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के इस स्कूल में हो गया 10 लाख का खेला! पुलिस से हुई शिकायत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles