
बिलासपुर शहर में मॉर्निंग वॉक के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरपा रिवर व्यू रोड पर हुआ है। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, डीपी विप्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मेघा दाभड़कर अपने पति के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। सुबह 5:35 बजे के करीब रिवर व्यू रोड पर मिक्सिंग प्लांट के पास पहुंची। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार लुटेरा आया और मेघा दाभड़कर के गले से मंगलसूत्र को छीनकर भागने लगा।
लॉकेट का हिस्सा लेकर भागा लूटेरा
वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर ने संघर्ष किया और मंगलसूत्र का एक हिस्सा उनके हाथ में रह गया। बाकी हिस्से को जिसमें सोने का लॉकेट था वह लुटेरा छीनकर भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।



