Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमगौरेला-पेंड्रा-मरवाही

शराब पीने के लिए मां से मांग रहा था पैसा, नहीं देने पर बेटे ने फावड़े के बेंत से पीटा, हुई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शराबी कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसा नहीं देने पर अपनी मां को फावड़े के बेंत से बेरहमी से पीट-पीटकर उसका एक हाथ और एक पैर तोड़ डाला। जिसके बाद दर्द से कराह-कराह कर उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ 103-BNS का अपराध दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

मां की बेरहमी से हत्या का पूरा मामला जिले के गौरेला थानाक्षेत्र के सारबहरा गांव के बहेलिया टोला का है। जहां पर रहने वाली रोशनी बाई की उसी के बेटे अर्जुन सिंह भैना ने फावड़े के बेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। रोशनी बाई अपने बेटे अर्जुन सिंह और अर्जुन की पत्नी के साथ रहती थी। घटना के दिन भी घर में थी और घर के बाकी सदस्य खेतों में फसलों की बोवाई में व्यस्त थे।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर का नकटी गांव: जब विकास की राह किसी के आशियाने से होकर गुजरे, तब लोकतंत्र सबसे कठिन परीक्षा में होता है

उसी समय रोशनी बाई अपने घर से भागते हुए अपने पड़ोसी के घर के बाड़ी में आई और बचाव-बचाव चिल्ला रही थी। उसी के पीछे-पीछे उसका शराबी बेटा अर्जुन सिंह भैना भी पड़ोसी के घर पहुंचा। अर्जुन सिंह के हाथ में रांपा (फावड़ा) लेकर दौड़ते हुए आकर शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर अपनी मां रोशनी बाई के साथ मारपीट कर रहा था।

ऐसा देख पड़ोसी भी डर के वहां से और लोगों और रिश्तेदारों को बुलाने के लिए वहां से चले गए। जब पड़ोसी आसपास के लोगों को लेकर वहां पर पहुंचे तो रोशनी बाई बचाव-बचाव करके दर्द से चीख चिल्ला रही थी। रोशनी का हाथ और पैर टूटा हुआ था। जिसके बाद लोगो ने मिलकर रोशनी को घर के बाड़ी से निकालकर बाहर गली में लाकर रखा।

इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां को जिंदा जलाया, घटना का Video वायरल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

रोशनी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उस दौरान रोशनी बाई ने बताया कि मेरा बेटा अर्जुन सिंह शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर मारपीट कर रहा था। पड़ोस के लोगों ने अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की। उसी दौरान रोशनी बाई का शरीर ठंडा पड़ गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रोशनी बाई की हत्या के मामले में उसके कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के आलाधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के बेटे की दबंगई : दोस्तों के साथ वार्ड बॉय और पुलिस कर्मी को पीटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles