Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentजांजगीर-चांपा

स्कॉर्पियो और बाइक में आमने-सामने टक्कर:3 युवक गंभीर रूप से घायल, शाकम्भरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की गाड़ी से हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम झूलन मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सामने से बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मारी है। तीनों को गंभीर चोटें आई है। अमन महेश्वरी (19), यशवंत टंडन (20) और विशाल बंजारे (20) झिलमिली के रहने वाले हैं।

तीनों युवकों की हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 5 बजे झूलन मोड़ के पास शाकंभरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की गाड़ी ने सामने से एक बाइक में सवार तीन युवकों को जोरदार ठोकर मारी है।

जांजगीर-चांपा में कार और बाइक में टक्कर।

युवकों को पामगढ़ सीएचसी अस्पताल लगाया गया

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी केंद्र में 2 हजार क्विंटल धान मिला कम:सक्ती में लाखों का धान गबन, राइस मिलरों को लग रही पेनल्टी

हादसे में तीनो युवक अमन, यशवंत और विशाल सड़क किनारे दूर जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में शाकंभरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पटेल और उसके अन्य साथी बैठे हुए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश था। तीनों घायल युवकों को पामगढ़ सीएचसी अस्पताल लगाया गया।

टक्कर के बाद सड़क किनारे गिरे युवक।

युवक झिलमिली से पामगढ़ की ओर आ रहे थे

तीनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। एक बाइक में सवार तीनों युवक झिलमिली से पामगढ़ की ओर आ रहे थे। वहीं शाकंभरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पटेल आपके साथियों के साथ पामगढ़ से अपने गांव भैंसो जा रहे थे। पामगढ़ पुलिस ने घटना स्थल से बाइक और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में मिलेगी सभी विदेशी शराब:70 कंपनियों ने रेट ऑफर किए; शराब के 303 और बीयर के 69 ब्रांड शामिल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles