Advertisment
बालोदछत्तीसगढ़

बालोद में रफ्तार का कहर: यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी हुई बस लोहे की रेलिंग से टकराते हुए पांच फीट नीचे पलट गई। यह हादसा तब हुआ जब बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर जा रही थी। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से सभी को चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बस के कंडक्टर को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

इसे भी पढ़ें:  श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण : अरपा रिवर व्यू पर बना है सेतु, मल्हार महोत्सव को फिर से शुरू करने की घोषणा

बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ यह हादसा

घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की पुलिस, एसडीएम, और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

प्रशासन ने घायलों की मदद के लिए तुरंत एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भेजा। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  आरंग में रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,13 वाहनों को किया जब्त

यात्रियों ने प्रशासन से बस चालक की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles