Advertisment
छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में टेंट पाइप में फैला करंट, मासूम की मौत:शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के दौरान हादसा, गांव में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद जिले में करंट की चपेट में आने से 7 साल की मासूम की मौत हो गई। बालोद थाना क्षेत्र के निपानी गांव में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ। बारिश की वजह से टेंट के पाइप में करंट दौड़ रहा था।

बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची का नाम मोनिका बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव में सोमवार के दिन शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था।

टेंट के पाइप में दौड़ रहा था करंट

कार्यक्रम के दौरान बारिश हो रही थी। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में बारिश हो रही है। आयोजन स्थल पर टेंट लगाया गया था। बारिश के कारण बिजली का करंट टेंट के पाइप में दौड़ रहा था, जिसे छूने से बच्ची हादसे का शिकार हो गई।

इसे भी पढ़ें:  हनुमान जयंती के दिन रेत पर उभरी बजरंगबली की प्रतिमा, बालोद में चमत्कार मान दर्शन करने पहुंचे लोग

हादसे के वक्त सैंकड़ों लोग मौजूद थे

हादसे के समय मौसम खराब था। साथ ही मौके पर सैंकड़ों लोग मौजूद थे। 7 साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद लोगों की आंख खुली। जिसके बाद पूरी व्यवस्था को सुधारा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles