Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

तड़पता रहा मरीज..बर्थडे-पार्टी करता रहा स्टाफ:हॉस्पिटल में इलाज करने से किया मना, कहा- OPD टाइम खत्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिला अस्पताल में एक मरीज तेज बुखार से स्ट्रेचर पर तड़प रहा था, लेकिन हॉस्पिटल स्टाफ ने इलाज करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि ओपीडी टाइम खत्म हो गया है। दवाई भी नहीं दी गई, जबकि स्टाफ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते रहे। इसका VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो मरीज के परिजनों ने बनाया है जिसमें वे इलाज करने और दवाई देने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन स्टाफ बर्थडे केक काटने के चक्कर में मरीज को तड़पता छोड़ दिए।

महिला स्टाफ ने ओपीडी बंद होने की बात कह दवा देने से किया मना।
महिला स्टाफ ने ओपीडी बंद होने की बात कह दवा देने से किया मना।

OPD में एक महिला स्टाफ बैठी थी

वीडियो में दिख रहा है कि OPD में एक महिला स्टाफ बैठी है। उसके सामने ही बाहर एक मरीज स्ट्रेचर पर तड़प रहा है, लेकिन वो ये कहकर इलाज करने से मना कर रही है कि ओपीडी का टाइम खत्म हो गया है। आप थोड़ी देर रुक कर इमरजेंसी में मरीज का इलाज करवा लो।

स्टाफ बर्थडे केक काटने के चक्कर में मरीज को तड़पता छोड़ दिए।
स्टाफ बर्थडे केक काटने के चक्कर में मरीज को तड़पता छोड़ दिए।

दूसरे काउंटर से दवा ले लें, उनका टाइम खत्म हो गया

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, सीएम साय ने भोरमदेव महादेव के किए दर्शन

इतना ही नहीं जब परिजन ने कुछ दवा देने के लिए कहा तो महिला स्टाफ ने कहा कि उसने दवाई लिख दी है, काउंटर से ले लो। जब परिजन दवा काउंटर पर पहुंचे तो वहां भी स्टाफ मौजूद नहीं था, तो दूसरे काउंटर से दवा ले लेने की बात कही गई।

दवा देने के लिए समय नहीं, लेकिन केक काटकर बर्थडे मना रहा था स्टाफ।
दवा देने के लिए समय नहीं, लेकिन केक काटकर बर्थडे मना रहा था स्टाफ।

ट्रामा यूनिट में सहकर्मी की बर्थ-डे पार्टी

मरीज के परिजन ने जो वीडियो बनाया है वो 12 जुलाई शुक्रवार दोपहर 2 बजे का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर दवा नहीं देने वाले कर्मचारी ट्रामा यूनिट में अपने एक सहकर्मी का बर्थडे इंजॉय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  फेयरवेल पार्टी में छात्रों को वाहनों में स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन, ठोका जुर्माना

ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का नहीं किया इलाज

इसी दौरान वहां 108 एंबुलेंस दो घायल भी पहुंचे। एक का सिर फटा हुआ था और दूसरे के शरीर में काफी चोट आई थी। एंबुलेंस कर्मचारी ने उनका इलाज जल्दी करने की बात कही, लेकिन बर्थडे पार्टी में व्यस्त डॉक्टर और सहकर्मी ने उनका इलाज नहीं किया। जब बर्थडे पार्टी खत्म हो गई तब इलाज किया गया।

सिविल सर्जन को फोन किया, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

मरीज के परिजन ने घटना के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हेमंत कुमार साहू को पूरी जानकारी देनी चाही तो उन्होंने कलेक्टर मीटिंग में होने की बात कहकर RMO से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद अब तक इस मामले में उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:  सुकमा-बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़, मारे गए कई नक्सली, अभी भी हो रही फायरिंग

मामले में जब सिविल सर्जन डॉ. हेमंत कुमार साहू से बातचीत की गई, तो उनका कहना था कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी। वह इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles