Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

जगन्नाथ मंदिर में CM साय ने की छेरापहरा रस्म:रायपुर के मंदिर में कलश लेकर चले सांसद बृजमोहन; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। महा-स्नान पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे हैं। भगवान के रथ को मंदिर प्रांगण में रखा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंदिर ने मंदिर पहुंचकर भगवान की आरती और पूजन किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हैं। सांसद अपने सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चले। इस मंदिर में सालों से आयोजित होने वाले रथयात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पूजा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, ट्रेलर ने कार मारी टक्कर

रविवार को यहां छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की जाएगी और भगवान के पथ पर CM और राज्यपाल झाड़ू लगाएंगे। वहीं टूरी-हटरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में शनिवार शाम को भगवान जगन्नाथ के साथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने दर्शन दिए। रविवार सुबह महंत राम सुंदर दास के नेतृत्व में अभिषेक, हवन, पूजन के बाद दोपहर में भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर की आरती और पूजन।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर की आरती और पूजन।
रायपुर के गायत्री नगर में ओडिशा से आए कलाकार शंख और ढोल के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं।
रायपुर के गायत्री नगर में ओडिशा से आए कलाकार शंख और ढोल के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं।
मंदिर प्रांगण में ओडिशा से आए कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे।
मंदिर प्रांगण में ओडिशा से आए कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे।
मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। पूरा प्रांगण जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज रहा है।
मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। पूरा प्रांगण जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज रहा है।

CM ने कहा- उन्हीं की कृपा से बारिश, धान की बालियों में भरता है दूध

इसे भी पढ़ें:  सरकारी विभागों को लगेगा स्मार्ट करंट: तीन हजार करोड़ बकाया है बिजली बिल,कनेक्शन होगा प्रीपैड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं, उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं। उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है।

साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। और उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

इसे भी पढ़ें:  कानन पेंडारी के ‘आकाश’ ने देखते ही देखते तोड़ दिया दम, इस वजह से गई सफेद बाघ की जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles