Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमदुर्ग

नाले में बोरे में मिली क्षत विक्षत लाश, कपड़े से भाई ने की पहचाना…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। पुलगांव नाले में एक व्यक्ति की लाश बोर में बरामद की गई है. राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र से 17 जून से लापता संदीप आडिल की लाश की पहचान उसके भाई ने कपड़ों से की है. क्षत-विक्षत लाश का पंचनामा कर पीएम और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है.

सोमनी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के नाला से एक बॉडी मिली है. सोमनी थाना में 17 जून को एक युवक का गुम इंसान कायम हुआ था. घटना की जांच के दौरान कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शराब के नशे में उनके बीच विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने संदीप को हाथ मुक्के से पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

इसे भी पढ़ें:  सरकारी दफ्तर के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट शुरू सरल और पारदर्शी होगी प्रक्रिया

नशे की हालत में आरोपियों ने उसके शरीर से पत्थर बांध उसे पुलगांव नाला में फेंक दिया था. आरोपी विष्णु देशमुख और पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर आज नाला में लाश की तलाश की गई. लाश लगभग डिकंपोज हो चुकी है. दरअसल, संदीप आडिल 16 जून से जब घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने थाना पहुंच गुम इंसान दर्ज कराया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles