
Uncategorized
हेलमेट लगाकर ट्रैक्टर चलाता दिखा युवक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, VIDEO वायरल
सिंगरौली। आपने अभी तक बाइक चालकों को ही हेलमेट लगाते देखा और सुना होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सड़क पर ट्रैक्टर चलाते युवक को हेलमेट पहने देख लोग हैरान रह गए। यह चर्चा का विषय रहा कि कोई ट्रैक्टर में कैसे हेलमेट लगा सकता है।
इसी दौरान रोड से एक पत्रकार गुजर रहे थे, उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रोका और उससे इसका कारण पूछा तो ड्राइवर का जवाब सुन वो भी हैरान रह गए। ट्रैक्टर चालक घनश्याम यादव ने कहा कि वो हर रोज हेलमेट लगाकर ही ट्रैक्टर चलाता है। इसके पीछे का कारण उसने बताया कि इससे ना केवल उसे सुरक्षित महसूस होता है, बल्कि वो लोगों को भी हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संदेश देते है।



