Advertisment
मध्यप्रदेश

सारे सुख सुविधा के बाद भी 78 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इंदौर। बीते कुछ वक्त से सुसाइड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चिंता, उलझन और जिंदगी से हताश होकर लोग आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं। इसमें नई पीढ़ी के मामले अधिक सामने आते है। लेकिन इंदौर में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा बनाकर आत्महत्या करने का सनसनी केस मामला सामने आया है।

लसूडिया थाना प्रभारी तरेश सोनी ने बनाया कि, मामला शहर के महालक्ष्मी नगर सेक्टर 1 का है। जहां रहने वाले 78 वर्षीय सुभाष ने सीढ़ियों में बनी हुई स्टील की रेलिंग में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पूर्व मामले में प्राथमिक रूप से पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि, मौके से पुलिस ने कुछ सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। जिसमें एक डायरी भी बताई जा रही है। लेकिन अभी इस डायरी की पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मगरमच्छ ने नदी में नहाने आए बच्चे को निगला, रेस्कयू ऑपरेशन जारी...

बताया जा रहा है कि, मृतक मिल में काम करते थे और रिटायर होने के बाद बेहतर जीवन यापन कर रहे थे। मृतक बुजुर्ग के दो बेटे हैं। जिनमें से एक विदेश में नौकरी करता है, तो वहीं एक बेटा आर्मी से रिटायर हो चुका है। तमाम सुख सुविधा होने के बावजूद भी बुजुर्ग ने इस तरह का कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। इसी को लेकर पुलिस ने मौके से तमाम सबूत भी जुटाए है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles