Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

बिलासपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, बच्ची की मौत:30 से ज्यादा घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यात्री भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई है। बताया जाता है कि, इस हादसे में 30-35 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक यात्री बस बिलासपुर से शिवरीनारायण जा रही थी। गुरु नानक चौक से निकलकर लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी। तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क बिजली के पोल से जा टकराई। इसके बाद पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल तक टूटकर गिर गया।

इसे भी पढ़ें:  नारायणपुर में 5 लाख इनामी नक्सल कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर

बस पलटने के बाद लोगों की भीड़ लग गई और घायलों को बचाने का प्रयास शुरू हुआ।

12 से ज्यादा बच्चे गंभीर 

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री थे।

बिलासपुर में तेज रफ्तार बस खंभे से जा टकराई। इससे खंभा टूट गया और बस पलट गई।

पुलिस बोली- हादसे की जांच जारी 

इसे भी पढ़ें:  सूरजपुर कांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तारः हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी बलरामपुर में बस से पकड़ा गया

वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस ने कहा है कि, फिलहाल अभी घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles