Advertisment
नारायणपुरछत्तीसगढ़

नारायणपुर में 5 लाख इनामी नक्सल कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नारायणपुर: नारायणपुर पुलिस के प्रयास व शासन की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन कुतुल एरिया कमेटी के 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सप्लाई टीम कमाण्डर के पद पर 13 साल से काम कर रहे सोनवा उर्फ डोसेल सलाम है. उसकी पत्नी आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग में सदस्य के पद पर 9 साल से काम कर रही थी. दोनों ग्राम ऐनमेटा थाना नारायणपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं.

नारायणपुर में नक्सली दंपति का सरेंडर: 5 लाख इनामी नक्सल कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर: नक्सल दंपति ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया और डॉ. प्रशांत देवांगन उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के सामने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आयोजन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles