Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमगौरेला-पेंड्रा-मरवाही

दिनदहाड़े युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ब्रेकअप के बाद वारदात को दिया अंजाम, पहले से शादीशुदा है आरोपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला के स्टेट बैंक के सामने आज दिनदहाड़े युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतिका के साथ आरोपी दुर्गेश प्रजापति का प्रेम प्रसंग था. ब्रेकअप के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया.

एसपी भावना ने बताया कि वारदात के सात घंटे के भीतर ही आरोपी दुर्गेश प्रजापति को मरवाही के पास चिचगोहना के पास पकड़ा गया है. आरोपी का मृतिका के साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद युवक अपने गिफ्ट और मोबाइल वापस लेने का दबाव बना रहा था. मृतिका ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से आया था. गौरेला गोरखपुर फाटक से लड़की का पीछा कर रहा था. मौका मिलते ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लड़की को मौत के घाट उतार दिया.

इसे भी पढ़ें:  बिहान की दीदियों ने तैयार किए गिफ्ट हैंपर: 'संगिनी' दिया ब्रांड नेम, आत्मनिर्भता की ओर बढे़ ग्रामीण महिलाओं के कदम

अमेजन एप से मंगाया था हथियार

एसपी ने बताया, आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और मरवाही पेट्रोल पंप में काम करता था. वह मृतिका के साथ जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था. सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से गौरेला आया था. उसने अमेजन शॉपिंग एप से धारदार हथियार मंगाया था और इसी से भाई के सामने युवती को मौत के घाट उतारा था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी. हत्या के बाद आरोपी कपड़े बदलकर काफी देर इलाके गौरेला के बाईपास में ही घूम रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:  पुलिस के ड्रिंक एण्ड ड्राइव कार्रवाई के विरोध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सड़क पर लेटे, टीआई को दी धमकी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles