Advertisment
छत्तीसगढ़

पुलिस के ड्रिंक एण्ड ड्राइव कार्रवाई के विरोध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सड़क पर लेटे, टीआई को दी धमकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर/रायपुर। ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह और उनके समर्थकों ने पुलिस को धमकाते हुए कोतवाली के सामने जमकर हंगामा मचाया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे ‘सत्ता का घमंड’ बताया है, वहीं भाजपा ने इस घटना पर संज्ञान लेने की बात कही है.

बीती रात बलरामपुर कोतवाली पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जा रही थी. पुलिस की कार्रवाई से नाराज भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ मौके पर कोतवाली प्रभारी को धमकाते नजर आए. यही नहीं पुलिस कार्रवाई के विरोध में वे सड़क पर लेट गए. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता का 10 लाख लेकर उड़ा शातिर, दिया पैसे डबल का झांसा

मामले में कोतवाली प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि घटना 10 तारीख की रात करीब 12 की है. ड्रिंक एण्ड ड्राइव को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कुसमी का निवासी एक युवक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया था. इसके बाद अजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और युवक को छोड़ने की बात कहने लगे.

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अजीत सिंह को स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अजीत सिंह और उनके समर्थकों ने विवाद की स्थिति निर्मित कर दी. हालांकि, उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की है. इसके साथ लगभग आठ लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पुलिस ने किया है.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में 20 लाख की लूट, बदमाशों ने युवक को घेरकर वारदात को दिया अंजाम

भाजपा ने लिया संज्ञान

स्थानीय स्तर पर मची छिछालेदर और कांग्रेस के मुद्दे को उठाने के बाद अब भाजपा ने घटना पर संज्ञान लिया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है.

देखिए वीडियो –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles